सरल क्वांटम भौतिकी: मूलभूत क्या है ?

द थिंकर (विचारक)
द थिंकर (विचारक)

 सनातन प्रश्न

सदियों से मानव के मन मे प्रश्न रहा है:

“विश्व किससे निर्मित है?”

“इसे कौन बांधे रखता है?”

clip_image003प्रश्न: इस पुतले का नाम क्या है और इसका शिल्पकार कौन है?

उत्तर :

शिल्पकार: राडीन (Rodin)

 नाम: द थिंकर (The Thinker)

पढ़ना जारी रखें “सरल क्वांटम भौतिकी: मूलभूत क्या है ?”

अनंत समुद्र मे एक छोटे से द्विप पर असहाय से हम : पृथ्वी और चंद्रमा

सौर मंडल के सबसे बड़े गैस महाकाय ग्रह बृहस्पति की यात्रा पर निकले अंतरिक्ष यान जुनो(Juno)ने मुड़कर अपने घर पृथ्वी की ओर देखा और यह चित्र लिया। यह चित्र पृथ्वी और चंद्रमा का हैं। इस चित्र मे पृथ्वी का नीला रंग स्पष्ट है। जब यह चित्र लिया तब जुनो पृथ्वी से 60 लाख किमी दूरी पर था। यह चित्र हमारी पृथ्वी की बाह्य अंतरिक्ष से दिखायी देनी वाली छवि दर्शाती है तथा यह छवि हमे इस अनंत, विशाल अंतरिक्ष मे हमारा किरदार तथा स्थान दिखाती है। हम अपना एक नगण्य लेकिन खूबसूरत चित्र देखते है। यह चित्र हमे 1990 मे कार्ल सागन द्वारा … पढ़ना जारी रखें अनंत समुद्र मे एक छोटे से द्विप पर असहाय से हम : पृथ्वी और चंद्रमा

विशालकाय, महाकाय ब्रह्मांडीय पिंड

खगोलीय पिंडो का आकार और उनके मध्य की दूरी इतनी विशाल होती है कि वह मनुष्य की कल्पना से बाहर हो जाती है। इस लेख के चित्र पृथ्वी से शुरुवात कर बढ़ते क्रम मे पिंडो के आकार को दर्शा रहे है।

सबसे पहले सौर मंडल के आंतरिक ग्रह। यह सभी ग्रह ठोस है। बुध सबसे छोटा है और बढते क्रम मे मंगल, शुक्र और पृथ्वी है। शुक्र और पृथ्वी लगभग समान है।

बुध, मंगल, शुक्र और पृथ्वी
बुध, मंगल, शुक्र और पृथ्वी

पढ़ना जारी रखें “विशालकाय, महाकाय ब्रह्मांडीय पिंड”